Wednesday, August 12, 2009

लाल फ़ोन - लॉन्ग distance कॉल

मथुरा मैं एक साधारण पुजारी रहता था | पुजारी जी को वेटिकेन (इटली) मैं पोप से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ | पोप के ऑफिस जाकर नमस्कार किया और लगे बतियाने | उनकी नजर एक लाल फ़ोन पर पड़ी, संकोच करते-करते पूछा - पोप जी ये लाल फ़ोन क्या है ?

पोप - "ये मेरा और भगवान् का hotline है | जब कभी कोई दिक्कत होती है, इसी फ़ोन से भगवान् से बात कर लेता हूँ |"
पुजारी - "क्या मैं भी भगवान् से बात कर सकता हूँ"
पोप - "हाँ कर सकते हैं "

पुजारी जी ने फ़ोन उठाया और लगे बतियाने भगवान् से | पहले प्रणाम किया , बोले मैं आपसे बात करके बहुत खुस हूँ भगवन | पुजारी जी ठहरे साधारण व्यक्ती , कुछ ज्यादा था नहीं उनके पास बात करने को सो २-३ मिनट मैं ही फ़ोन रख दिया | पोप को धन्यवाद दिया | पोप ने कहा - "By the way फ़ोन कॉल का चार्ज हुआ $७५.००" | पुजारी जी थोडा चकरा गए, हिम्मत कर पूछा "२-३ मिनट कॉल का $७५? "

पोप - "पुजारी जी आप जानते ही हैं लॉन्ग distance का चार्ज | यहाँ से भगवान् जी काफी दूर रहते हैं, इसलिए चार्ज ज्यादा आ गया"
पुजारी जी लगे अपना बटुवा खंघालने, जैसे तैसे जोड़-तोड़ कर बिल चुकाया और चलते बने |

कुछ महीनों बाद पोप भारत भ्रमण पे थे, मथुरा की उसी पुजारी जी से मिलने आ गए | पोप को पुजारी के पास वैसा ही लाल फ़ोन देखकर आश्चर्य हुआ, पूछ बैठे - "पुजारी जी ये लाल फ़ोन क्या है ?"

पुजारी - " ये मेरा भगवान् से hotline है |'
पोप - " क्या मैं गोड से बात कर सकता हूँ ? मुझे ढेर सारी बात करनी है उनसे "
पुजारी - " अवश्य बात कीजिये |"

पोप ने फ़ोन लगाया, लगे बतियाने | ढेर सारी बाते करनी थी पोप को | वेटिकेन की परेशानी , चर्च के प्रोब्लेम्स और अमेरिका मैं legal charges against churches पे गहन मंत्रणा करने लगे | पंद्रह से ३०, ३० से ४० मिनट बीत गए , अंततः एक घंटे बाद फ़ोन रखा | पुजारी को धन्यवाद देकर कहा " गोड से इतने प्रोब्लेम्स पे बात करके काफी अच्छा महसूस कर रहा हूँ | कॉल का चार्ज कितना हुआ ?" पुजारी बोला २ रुपये | " २ रुपये वो भी एक घंटा बात करने का ?" - पोप ने कहा |
पुजारी - "पोप जी क्या आप नहीं जानते यहाँ भगवान् का hotline लोकल कॉल है ?"



12 comments:

mehek said...

ha ha mazedar:) loal call sahi:)

दिनेशराय द्विवेदी said...

अच्छा चुटकुला।

Atmaram Sharma said...

अच्छी चुटकी ली. शब्दों में किफायत बरतते तो और भी धारदार हो जाती.

दिगम्बर नासवा said...

VAAH ...........JORDAR HAI JANAAB.... VAISE YE CASH HAI....HAMAARA TO BHAGWAAN SE LOCAL CALL HI CHALTA HAI......

Unknown said...

:) वाह

Pt. D.K. Sharma "Vatsa" said...

हा हा हा!!!! वाह्! बिल्कुल खरी कही!
वैसे भी यहाँ तो घर घर में भगवान विराजमान हैं। कहीं फोन करने की भी जरूरत नहीं:)

जगदीश त्रिपाठी said...

भाई पुजारी सीधे होते ह पादरी की तरह बेईमान नहीं

रंजना said...

वाह ! क्या बात कही....

दर्पण साह said...

"aakhir mera bagwan , uske bhagwaan se nazdeek kaise ?"

Rakesh Singh - राकेश सिंह said...

darpan jee bhagwaan to ek hi hain par vetican se ISD call aur vrindavan se local call ho jaata hai . dil pe naa len bas chutkulaa bhar hai.

स्वप्न मञ्जूषा said...

Are bhaiya POP ji ke bhagwaan(Jesus) bhi bharat hi aaye the BHAGWAAN ki talash mein jab wo 33 varsh ke the....aur unke bhagwaan ki mata ji (Mariyam) ko bhi mukhti yahi mili hai abhi bhi unki kabra kashimir mein hai ..
u rahen chahe वेटिकेन mein ya Betlehem mein anaa to padega BANARAS hi bhaiya...

sunil patel said...

God is easily available in India. ....